गोपालगंज, जनवरी 5 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर खाप गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से एक आवासीय झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस अगलगी की घटना में झोपड़ी में रखी करीब 50 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर पूरी तरह खाक हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद खेत में काम करने चले गए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तीन बोरा गेहूं, लगभग दो क्विंटल चावल, पांच हजार रुपये नगद, तोशक, रजाई, पलंग, जेवर, कपड़े, साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...