कन्नौज, जनवरी 10 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया रोड चौराहे पर स्थित कुशवाहा मार्केट में शुक्रवार की रात एक जनरल स्टोर की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। कस्बे के दुर्गा नगर मोहल्ला निवासी संगीता कुशवाहा उर्फ गोल्डी पत्नी स्व.हरदेव सिंह की कुशवाहा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चली गई। रात में अचानक दुकान से आग की लपटें बाहर निकलने लगी। आग देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। पड़ोसियों ने गोल्डी को सूचना दी। आग की जानकारी पर तिर्वा कोतवाल संजय शुक्ला दमकल विभाग के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.