संभल, फरवरी 9 -- थाना बनियाठेर के अशोकनगर में रविवार की सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें कमरे में सो रही बीमार महिला बाल-बाल बच गई, जबकि एक युवक का हाथ झुलस गया। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग में परिवार के सदस्यों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। अशोकनगर निवासी कल्लू पुत्र लोचन रविवार सुबह काम पर चला गया। घर पर उसकी बीमार पत्नी चमेली नीचे कमरे में सो रही थी। छत पर बहू कपड़े धो रही थी। सुबह 10 बजे करीब कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में अचानक शार्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। पड़ोसी ने धुआं निकलता देख बहू को जानकारी दी। चमेली आग की लपटों में घिर गई। किसी तरह उसे कमरे से बाहर निकाला गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। आग बुझाने का प्रयास करने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.