दुमका, दिसम्बर 23 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के कोलारकोंदा पंचायत के मकरमपुर गांव में सुबह करीब नौ बजे एक घर में आग लगाने से नकदी सहित हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी देते हुए दीप माल ने बताया है कि वह अपने पति कालू माल के साथ घर से आधा किलोमीटर दूर ईंट भट्ठा में काम करने गई थी। इस बीच पांच वर्षीय बेटा पीयूष विद्यालय और बेटी पूजा आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ाई करने गए हुए थे। इसी बीच घर में आग लगने की जानकारी मिली। घटना की जानकासरी मिलते ही वह दौड़ते हुए घर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से लगी आग को बुझाया गया परंतु तब तक घर में रखे गहना, चावल, कपड़ा सहित 72 हजार नकद जलाकर नष्ट हो गया। उन्होंने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। जानकारी देते हुए कहा कि पति कश्मीर से मजदूर कर 42 हजार रुपया लाया था और ईंट भट्ठा में मज...