मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की उस्ती पंचायत के सिंगाही गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन घर समेत 12 लाख की सम्पति जलकर राख हो गई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी थाने को दी। अगलगी की सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि विनोद राय के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विश्वनाथ राय, राजकिशोर राय, शिवशंकर राय, रामजन्म राय और उदय राय के घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में 12 लाख से ज्यादा की सम्पति जलने की बात बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.