मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती पचपेड़ा में बिजली विभाग से सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी खलील उर रहमान के घर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा घरेलू सामान और जेवरात जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए समरसेबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग की इस घटना में मकान स्वामी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.