बस्ती, जनवरी 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थानाक्षेत्र के गड़हा दलथम्मन गांव में मंगलवार/बुधवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से चंद्रिका सिंह के रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे। बताया जाता है कि अचानक चंद्रिका सिंह के कमरे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख घर में अफरा-तफरी मच गई। चंद्रिका सिंह ने किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना 112 पीआरवी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी समय बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान,...