बागपत, नवम्बर 14 -- जिवाना गांव में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने से एक लाख की नगदी सहित लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिवाना निवासी मालू पुत्र खुर्शीद ने बताया कि वह गांव में रहकर भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी करता है। गुरुवार की रात करीब दस बजे वह और उसका परिवार पडोस में बैठकर टीवी देख रहे थे। तभी उनके घर में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में रखे सामान में आग लग गई। देखते देखते आग पूरे मकान में फैल गई। स्वजन आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों ने देखा तो आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तब तक घर में रखी बाइक, डीजे ,फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड़, सोफे और करीब एक लाख की नगदी जल गई। पीड़ित ने बताया की लगभग पांच लाख रुपये का न...