सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर पहुंचकर ढमोला नदी की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने ढमोला नदी की सफाई और बॉर्डर पिचिंग कार्य अवस्थापना निधि से कराए जाने की घोषणा की। हिन्दुस्तान अखबार बोले सहारनपुर के माध्यम से 22 जनवरी को शहर में न घुसे पानी, ढमोला पर बने बांध शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। दरअसल ढमोला नदी में 2013 और 2023 में बाढ़ आने से ढमोला नदी किनारे बसने वाले क्षेत्रवासियों के घरों में पानी घुसने से करोड़ो रुपये का नुकसान हुआ था। कई दुधारु जानवरों की भी मौत हो गई थी। ढमोला नदी किनारे बसने वाले बाढ़ पीड़ितों ने शरणार्थी कैंप में शरण लेकर जान बचाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की थी। 2024 में भी क्षेत्रवासियों को बारिश के मौसम में परेशानी का सामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.