संभल, फरवरी 9 -- नगर पंचायत गवां के कार्यालय में रविवार देर रात आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कार्यालय का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सोमवार सुबह सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारी ने कार्यालय से धुआं उठता देखा और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर अधिशासी अधिकारी शेवतांक सारस्वत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि आग लगने के समय कार्यालय बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया चूहों द्वारा तार काटे जाने से शॉर्ट सर्किट की आशंका है। मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.