प्रयागराज, अगस्त 20 -- सरायइनायत बाजार में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लगने से हड़कप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई। बाजार में सचिन चौरसिया की जूता और उनके पिता श्याम चौरसिया की पान की दुकान है। बताया गया कि वह रात में परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे जूते की दुकान से अचानक लपटें उठने लगीं। बाजार के एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। पड़ोसी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन लपटें विकराल रूप धारण कर चुकी थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सचिन ने बताया कि 20 हजार रुपये, करीब 15 लाख रुपये के जूते जलकर नष्ट हो गए। पान की गुमटी भी जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.