गिरडीह, जनवरी 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के चंपापुर पंचायत के मंडरडीह गांव में सोमवार देर शाम बिजली तार के शार्ट सर्किट होने से हनिफ मियां और तसलीम अंसारी के घर में आग लग गई। दोनों का घर खपरैल का था। आग लगने के कारण उठ रहे धुआं को देखकर परिजनों को अगलगी के विषय में जानकारी मिली जिसके बाद परिजन हो हल्ला करने लगे। परिजनों के हो हल्ला सुनकर और आग के धुआं को देखकर अन्य ग्रामीण पहुंचे और मोटर लगाकर और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। मंगलवार को हनिफ मियां की पत्नी गुलजहां बीबी सहित तसलीम अंसारी ने गांडेय अंचलाधिकारी मो. हुसैन को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है। बता दें कि दोनों भुक्तभोगी परिवार बहुत गरीब है। घर में आग लग जाने के कारण दोनों परिवार को सिर छुपाने के लिए भी जगह नहीं है। दोनों परिवार पड़ोसी के घर रहने को बाध्य ...