संभल, फरवरी 23 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ले में रविवार देर रात एक परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सरायतरीन निवासी काशिफ की पुलिस चौकी के पास परचून की दुकान है। देर रात अचानक दुकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखा सामान भी चपेट में आ गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पड़ोस के होटल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.