शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- तिलहर। शॉर्ट सर्किट से बर्तन दुकान के गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से कई घंटे बाद आग को बुझा पाया। आग लगने से व्यापारी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दातागंज मोहल्ला निवासी विनोद गुप्ता कोटेदार की बर्तन की दुकान स्टेशन रोड पर स्थित है। रविवार की सुबह दुकान के पड़ोस में रहने वाले व्यापारी प्रदीप गुप्ता दीपू ने सुबह लगभग 7 बजे विनोद की दुकान से तेज धुआं निकलते हुए देखा तो दीपू ने इसकी सूचना आस पड़ोसियों को दी। लोगों ने देखा कि बिजली मीटर के पास शॉर्ट सर्किट हो रहा था जिस पर लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करा कर विनोद के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता को सूचना दी। सूचना पर श्रवण कुमार गुप्ता एवं विनोद गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने ताले खोले तो देखा दुकान के गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी। पड़ोसियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.