उन्नाव, जनवरी 6 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने स्थित महाराजा डिपार्टमेंटल स्टोर में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। रात के समय दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और शटर खोलते ही अंदर से तेज लपटें निकलती दिखाई दीं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग देखते ही देखते इतनी भयावह हो गई कि कुछ ही देर में उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के अंदर बेकरी से संबंधित सामान रखा हुआ था। जिसमें ओवन, फ्रिज, कच्चा माल और तैयार उत्पाद शामिल थे। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार उठता देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.