मेरठ, जनवरी 25 -- परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित होंडा शोरूम के सामने शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगे एक डंपर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर के कैबिन को अपनी चपेट में ले लिया और चालक अंदर ही फंस गया। घटना के समय डंपर चालक शिवप्रताप सिंह, निवासी प्रतापगढ़, वाहन चला रहा था। दिल्ली रोड पर आगे चल रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने पर उसने भी ब्रेक लगाए। इसी दौरान बोनट से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते डंपर आग का गोला बन गया और कैबिन में धुआं भर गया, जिससे चालक के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। इसी दौरान दिल्ली रोड पर गश्त कर रही पुलिस की फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.