काशीपुर, दिसम्बर 2 -- जसपुर। शॉर्ट सर्किट से सोमवार देर रात जसपुर के एक टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई। जिससे टेंट स्वामी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। आग इतनी भयंकर थी कि पांच दमकल वाहनों ने आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया। इस दौरान गोदाम के दो मंजिला भवन में सो रहे टेंट हाउस स्वामी का पुत्र भी आग से झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...