बिहारशरीफ, मार्च 25 -- शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान परबलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर रोड स्थित एक टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टेंट हाउस के संचालक विकास कुमार ने बताया कि रविवार की शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कर गांव मई चला गया था। रात आठ बजे आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह दौड़कर पहुंचे। दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.