शामली, जनवरी 15 -- ऊदपुर में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक गरीब मजदूर परिवार की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। कच्चे मकान में लगी आग से घरेलू सामान, कपड़े, अनाज, बर्तन और लकड़ी की छत पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पीड़ित महक सिंह के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। चौसाना क्षेत्र के ऊदपुर में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे महक सिंह के कच्चे मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय महक सिंह मजदूरी के लिए करनाल गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी और चारों बच्चे पास में बने उसके भाई के मकान में टीवी देखने चले गए थे। जब पत्नी और बच्चे वापस लौटे तो देखा कि उनके घर से आग की लपटें उठ रही थीं। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.