संभल, जनवरी 6 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अशोकनगर में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार त्रिलोकी पुत्र लाल सहाय, निवासी गांव हिंडलपुर थाना हजरतनगर गढ़ी, वर्तमान में अशोकनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार 05 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे त्रिलोकी किसी काम से घर से बाहर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी भी अलग कार्य से बाहर गई हुई थी। घर में ताला लगा हुआ था। करीब 10 बजे सुबह अचानक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। धुआं उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.