शामली, जनवरी 16 -- क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में शाम के समय शॉर्ट सर्किट से अचानक से आग लग जाने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया हैं। गुरुवार कि शाम छह बजे मजीद पुत्र अख्तर निवासी बनतीखेड़ा के घर में शाम के समय अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट हो जाने से घर में रखा लांखो का सामान जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे घर का सामान बेड, संन्दूक, बिस्तर, टीवी, चारपाई, कपड़े, सोफे, इन्वर्टर बेटरा, आदि कुछ जलकर राख हो गया हैं।आग लगने पर घर से उठी लपटे देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौक़े पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा काफ़ी मशक्क्त के बाद भी आग पर काबू बामुश्किल काबू पाया गया।पीड़ित से बात करने पर बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपयों का घरेलू सामान जल कर राख हो गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.