मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के रामपुरमनी गांव के वार्ड 12 के लोगों के लिए बुधवार का दिन काला रहा। सुबह करीब दस बजे बिजली के शॉर्ट-सर्किट से वीरेंद्र पासवान के घर में आग लग गई। इसमें सो रहे छोटू पासवान की दो साल की पुत्री अंशिका कुमारी, राजन पासवान की चार साल की पुत्री सृष्टि कुमारी, वैशाली जिला के सैदपुर निवासी मनोज पासवान के छह साल के पुत्र विपुल कुमार उनकी सात साल की बेटी ब्यूटी कुमारी की जलकर मौत हो गई। विपुल कुमार और ब्यूटी दो भाई-बहन थे। एक दिन पहले दोनों लच्छू पासवान के घर ननिहाल रामपुरमनी आए थे। रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट से टोला में भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि 65 घरों को चपेट में ले लिया। वहीं, आधे दर्जन बकरियां भी जल गईं। टोले के अधिकांश लोग गेहूं कटनी के लिए चौर में गए थे। कुछ महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.