मैनपुरी, अप्रैल 6 -- कस्बा के फर्रुखाबाद रोड पर स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा जूते, चप्पलों का स्टॉक तथा घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग 6 लाख से अधिक का नुकसान बताया गया है। घटना के दौरान महिला और उसके पुत्र को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला गया। घटना रविवार दोपहर बाद की है। नगला बदन निवासी बीपेश कुमार उर्फ सिंटू पुत्र लल्लू यादव के मकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगी तो सिंटू की पत्नी सोनाली अपने एक साल के पुत्र चीकू के साथ फंस गई। आग की लपटें तेज हुई तो हड़कंप मच गया। जानकारी पाते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गई। कमरे में फंसी सोनाली और उसके पुत्र को बचाने के लिए कोशिश से शुरू हो गई। फायर कर्मियों ने सीढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.