बांका, फरवरी 20 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच बनियाचक में बुधवार की देर रात एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से नकदी समेत हजारों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। बनियाचक के सुबोध तांती ने बताया कि उनकी मां गीता देवी अलग घर में रहती हैं। वह अपनी बहन के घर गई हुई हैं। बुधवार की देर रात घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब आग ने पूरी तरह घर को अपनी चपेट में ले लिया तब उन लोगों को घटना की जानकारी मिली। जब तक मोहल्ले के लोग वहां पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक पूरा घर जल कर राख हो गया। उन्होंने बताया कि घर में दस हजार रुपए नकद के अलावा बड़ी मात्रा में अनाज, कपड़े एवं अन्य सामान रखे हुए थे। इस घटना में सब कुछ जल कर खाक हो गया। उन्होंने सीओ को आवेदन देकर उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.