गिरडीह, फरवरी 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव में मंगलवार रात को कैलाश मंडल नामक व्यक्ति के घर में अचानक से आग लग गई। आग लगने से घर में रखे कई प्रकार का सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग में काबू पाया गया। बता दें कि कैलाश मंडल अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जयपुर में मजदूरी का काम करते हैं। मरगोडीह गांव में उनके पिता बुजुर्ग छत्रु मंडल मंगलवार की रात अपने घर में सो रहे थे। इसी क्रम में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। कुछ ही समय में आग की लपटें विकराल रुप धारण कर लिया और घर धू-धू करके जलने लगा। आग की लपटें देखकर बुजुर्ग छत्रु मंडल हो हल्ला करने लगे। आग की लपटें और हो हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीण जुटे और मोटर लगाकर और बाल्टी से पानी मारकर आग को बुझाया। घर में उपस्थित छत्रु मंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.