नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में आग लगने से एक आदमी जिंदा जल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना के समय मृतक अकेला था। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सोमवार को एक घर में आग लगने से 52 साल के एक आदमी की जलकर मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारियों ने इमारत के भूतल पर लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में विष्णु गार्डन निवासी सुनील कुमार गिनोत्रा की आग में जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तिलक नगर स्थित एक घर में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद स्थानीय थाने और दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान गिनोत्रा परिसर के अंदर गंभीर रूप से जले हुए पाए गए। उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.