सहरसा, फरवरी 23 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के चकला गांव के वार्ड संख्या 12 में शनिवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। घटना में प्रमोद सूतिहार के घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। अंचलाधिकारी विद्या चरण ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...