औरैया, फरवरी 2 -- दिबियापुर, संवाददाता। नगर के राणानगर स्थित बेला मार्ग पर सोमवार पूर्वाह्न एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों और गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के चार दमकल वाहनों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेला रोड पर बीआरसी के सामने रहने वाले अपूर्व तिवारी उर्फ सनी के मकान में अमन पोरवाल पुत्र सोमचंद्र की परचून की दुकान है। दुकान के पीछे किराये पर लिए गए गोदाम में परचून का सामान रखा था। सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे जब अमन गोदाम से सामान निकालने पहुंचे तो वहां से धुआं उठता दिखाई दिया। अमन ने भाई सोनी और मकान मालिक के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने ...