सहारनपुर, मार्च 23 -- बेहट,। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर गंदेवड में एक किरयाना के गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है। अग्निकांड का हादसा शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे हुआ। अभिनव शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र का गांव में ही किरयाना एवं जनरल स्टोर का गोदाम है। जहां से वह फुटकर दुकानदारों पर सामान सप्लाई किया जाता है। शनिवार को गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग की लपटे उठती दिखाई दी। शोर सुन कर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने और उग्र रूप ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसे से पीड़ित का परिवार सदमे में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.