बरेली, दिसम्बर 7 -- नवाबगंज। पशु आहार के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का माल राख हो गया। कस्बे के मोहल्ला कहारान निवासी रियाज अहमद का बरखन रोड पर पशु आहार का गोदाम है। शनिवार सुबह गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से लपटें निकलते देख लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पशु आहार से भरे कट्टे समेत लाखों का सामान राख हो गया। पीड़ित रियाज अहमद ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...