अररिया, मई 13 -- कुर्साकांटा मुख्य बाजार में रविवार देर रात की घटना दमकल के सहारे आग पर पाया गया काबूे कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा मुख्य बाजार में रविवार की देर रात्रि आग लगने से एक बाइक गैरेज जलकर राख हो गया है। इस अगलगी में दुकान में रखे बाइक, धुलाई मशीन, हवा टंकी, जेनरेटर, इनवर्टर, रिंच सहित करीब दो लाख से अधिक का सामान के नुकसान का अनुमान है। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की बात कही जा रही है। पीड़ित गैरेज मालिक मो इश्तियाक आलम पिता मो मुस्फाक आलम डहुआबाड़ी वार्ड संख्या 13 का रहने वाला बताया जाता है। मो इश्तियाक ने बताया कि अन्य दिनों की तरह वे शाम संध्या के समय गैरेज बंद कर घर डहुआबाड़ी चला गया। रात्रि करीब ढ़ाई बजे मोबाइल पर कॉल आया कि गरैज में आग लग गई है। वे दौड़ते हुए पहुंचा तो देखा कि गैरेज में आग लगी हुई थी। दमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.