रुडकी, फरवरी 9 -- रामनगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वैशाली मंडप के सामने एक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर खंभे से जुड़ी एबीसी केबल भी पूरी तरह जल गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ऊर्जा निगम को सूचना दी। इस दौरान करीब सात घंटे तक आठ हजार की आबादी प्रभावित हुई। खंभे में लगी आग की सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर पूरे रामनगर बिजलीघर की सप्लाई बंद कर दी गई। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों ने अन्य क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी, लेकिन संबंधित खंभे से जुड़े दो ट्रांसफार्मरों के जंपर उड़ जाने के कारण रामनगर क्षेत्र के बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई ठप रही। इससे लगभग आठ हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऊर्जा...