धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के कार्यालय में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कार्यालय के अंदर से धुआं उठता देख सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों ने शोर मचाया। इसके बाद तत्काल दरवाजा खोला गया और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में विभाग की कई फाइलें जल गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमरे के अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा। घटना के समय कार्यालय बंद था और बाहर ताला लगा हुआ था। इसके बाद दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर घना धुआं फैला हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए सबसे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.