आजमगढ़, दिसम्बर 29 -- आजमगढ़। मेंहनगर कस्बा के हरिवंश नगर वार्ड में शनिवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से कपड़ा की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। प्रदीप विश्वकर्मा अपने मोहल्ला में ही किराए के मकान में कपड़ा की दुकान किये हैं। दुकान के पीछे गोदाम बनाया है। शनिवार की रात करीब नौ बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग पकड़ लिया। धूंआ निकलने और प्लास्टिक जलने की दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने जानकारी दी। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये का सामान जला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.