उरई, जनवरी 9 -- कोंच(उरई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परैथा में शुक्रवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे बुजुर्ग बाहर निकल ही नहीं पाए और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परैथा निवासी 70 वर्षीय श्रीराम बसोर लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। जिस समय आग लगी, उस वक्त वह घर के अंदर ही मौजूद थे। पूरे परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.