कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर क्षेत्र स्थित नटराज टॉकीज के पास सोमवार तड़के एक आइस्क्रीम पार्लर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देख लोगों की नजर पड़ी तो दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने जबतक आग पर काबू पाया, तबतक पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। मालिक ने 5 लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही है। गोविंदनगर एम ब्लॉक निवासी कुलदीप सिंह की नटराज टाकीज के पास सतनाम कुल्फी के नाम से आइस्क्रीम पार्लर है। कुलदीप ने बताया कि रविवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। तड़के करीब पौने चार बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची तो दुकान से लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मियों ने शटर तोड़ कर पानी की बौछारें करनी शुरु कीं। स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। -- ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.