गंगापार, दिसम्बर 30 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया कोखराज हाईवे पर वाराणसी से कानपुर जा रहा ट्रेलर शॉर्ट सर्किट के चलते आग के गोले में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। चालक ट्रेलर से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के तीकड़ा गांव निवासी खेमराज मीड़ा वाराणसी से कानपुर ट्रेलर में तार लेकर जा रहे थे। मंगलवार सुबह जैसे ही वह उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा गांव से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे कि ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते ट्रेलर आग के गोले में तब्दील हो गया। जलता ट्रेलर देख स्थानीय लोगों व गुजर रहे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर डायल 112 व एनएचआई कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मौजूद लोगो की सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग प...