धनबाद, मार्च 19 -- कतरास। कतरास हीरक रोड के समीप सेवानिवृत्त बीसीसीएलकर्मी मेवालाल प्रमाणिक के आवास में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। भुक्तभोगी मेवालाल के छत से चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने मदद कर आग को बुझाया। सूचना पाकर कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। घर में रखे करीब 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया। आग लगने से घर की छत एवं दीवारों से दरार पड़ गया है। भुक्तभोगी मेवालाल प्रमाणिक ने बताया कि वे छत पर कपड़ा उठाने गये थे। इसी बीच शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.