उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। शहर के मुहल्ला नया रामनगर स्थित डीवीसी के सामने एक कार खड़ी थी। इसी दौरान उसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग से पूरी कार जलने लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत ही मामले की सूचना फायर कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाई। तब तक आग से पूरी कार जल चुकी ती। सीएफओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग बुझा दी है। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल नंबर से कार मालिक की जानकारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...