गंगापार, मार्च 24 -- कल्याणपुर इलाके के मरखामऊ में दोना पत्तल के कारखाने में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मऊआइमा मरखामऊ निवासी राकेश मौर्य का घर पर ही दोना पत्तल का कारखाना है। रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों को देख जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते, इसके पहले लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.