पलामू, नवम्बर 21 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के नावा बाजार थाने के तुकबेरा पंचायत के सरौना गांव निवासी ग्रीन महतो के घर में शुक्रवार को शॉट सर्किट से आग लगने के कारण एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई तब तक घर में रखे अनाज, कपड़े व कुछ नकदी के अलावे आभूषण वगैरह जलने की सूचना है। पीड़ित परिवार के लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...