कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर स्थित ट्रैक पर स्टूडेंट काउंसिल व क्रीड़ा विभाग की ओर से अंतर-विभागीय एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। शॉट पुट में योगिता यादव और लांग जंप में प्रज्ञा कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व 800 मीटर दौड़ के साथ शॉट पुट और लांग जंप आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को शिक्षकों ने पदक देकर सम्मानित किया गया। 100 मीटर दौड़ में यश दिवाकर, 400 मीटर दौड़ में अंश सिंह और 800 मीटर दौड़ में रौनक गौतम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रतियोगिता का संचालन निर्णायक अश्वनी मिश्रा ने किया। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.