बदायूं, दिसम्बर 8 -- फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह के तीसरे दिन छात्रों ने जोश के साथ बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए मुकाबलों में शॉटपुट, हर्डल रेस, वॉलीबॉल और जैवलिन थ्रो प्रमुख आकर्षण रहे। शॉटपुट में मोहम्मद आरिश और प्रियांशी ने बाज़ी मारी, जबकि 200 मीटर हर्डल दौड़ में कक्षा आठ के तनु और सुमित प्रथम रहे। दोपहर में हुआ वॉलीबॉल मैच रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें जबरदस्त मुकाबले के बाद कक्षा छह सीवी रमन हाउस और कक्षा सात की टीम विजयी रही। जैवलिन थ्रो में अर्पित, अंश और प्राची अव्वल रहे। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई विश्वदीपक शर्मा, शैलेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...