अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- अल्मोड़ा। शैल से पांडेखोला तक एनएच के चौड़ीकरण का लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने जिला संगठन मंत्री भाजपा सुरेश भट्ट के माध्यम से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और सीएम धामी को ज्ञापन भेजा है। कहना है कि एनएच चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों के घरों को चिह्नित किया जा रहा है। इससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उनके घरों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। कहना है कि इस संदर्भ में केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने पहाड़ों में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नियमों में संशोधन करने की बात कही थी। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो। आश्वासन के बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.