कौशाम्बी, जनवरी 10 -- नेवादा ब्लॉक के दूल्हापुर ग्राम प्रधान शैलेश सिंह पटेल को राष्ट्रीय सनातन संघ का कौशाम्बी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के अध्यक्ष दिनेश खरे के नेतृत्व में शनिवार को केंद्रीय कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया l इसी दौरान उनको नई जिम्मेदारी दी गई। ज्ञात हो कि शैलेश पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। सनातन समाज के प्रति उनकी आस्था को देखते हुए उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह संगठन के कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही सनातनियों को एकजुट करते हुए उनके हक की आवाज भी बुलंद करेंगे। शैलेश को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.