लखनऊ, दिसम्बर 11 -- नगर निगम में स्टैंडिंग काउंसिल पद को लेकर महीनों से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया। महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों और आरोपों के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्टैंडिंग काउंसिल बदलने का आदेश जारी कर दिया है। अब नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट में अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह चौहान पैरवी करेंगे, जबकि नमित शर्मा को पद से हटा दिया गया है। विशेष कार्यकारिणी बैठक में महापौर ने तत्कालीन स्टैंडिंग काउंसिल के भुगतान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि नमित शर्मा को नियम-कानून दरकिनार कर काफी अधिक भुगतान किया गया, जबकि कई मामलों में उनकी उपस्थिति तक दर्ज नहीं थी। महापौर ने इस संबंध में अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह को पत्र लिखकर विस्तृत जांच की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...