मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- औराई, एसं। प्रखंड के राजखंड गांव निवासी पूर्व प्रखंड उपप्रमुख शैलेंद्र शुक्ला को बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया है। शैलेंद्र प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसान हैं। उनके मनोनयन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, दीनबंधु क्रांतिकारी, समीर हुसैन, किशन ठाकुर आदि ने बिहार प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार के साथ शैलेंद्र को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.