गोरखपुर, फरवरी 5 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में श्याम नारायण सिंह जिला अध्यक्ष, दुर्गेश मिश्रा जिला मंत्री, रणविजय मल्ल कोषाध्यक्ष एवं शैलेंद्र कुमार पाठक आय-व्यय निरीक्षक पद पर निर्वाचित हुए। बांसगांव क्षेत्र में भटवली इण्टरमीडिएट कॉलेज से चार पदाधिकारी विजई हुए। शैलेंद्र कुमार पाठक को एकल पद आय-व्यय निरीक्षक पद, दिलीप कुमार यादव उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा एवं राजकुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। इस निर्वाचन पर विद्यालय की प्रबंधक प्रियंका सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, महाविद्यालय के प्रबंधक डा विवेकानंद सिंह, डॉ. उमेश कुमार सिंह, हरेंद्र प्रसाद ,बालेश्वर नाथ पांडे आदि सहित सभी शिक्षकों ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ...