देहरादून, अगस्त 10 -- उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग और शैलहरी धरोवर ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा ट्रस्ट की निदेशक, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की मौजूदगी में यह एमओयू हुआ। एमओयू के तहत ट्रस्ट स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, कौशल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य शिविर जैसी पहल स्कूलों में करेगा। साथ ही, ट्रस्ट कुछ गांवों को गोद लेकर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगा। मंत्री डॉ.रावत ने ट्रस्ट से डिजिटल, कौशल व तकनीकी शिक्षा में सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई। हिमानी शिवपुरी ने विद्यालयों और बच्चों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी संस्था आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.