वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्रों में पहले ही दिन पूजी जाने वाली माता शैलपुत्री के मंदिर तक जाने वाला मार्ग डेढ़ साल से बदहाल है। दो माह पहले नवरात्र में नगर निगम ने गड्ढा मुक्ति अभियान में पैचवर्क कराया था, जो अब उखड़ गया है। हालात जस के तस हो गए हैं। पुरानापुल से इस मार्ग पर प्रवेश करते समय रास्ता खराब है। कई साल से यहां पत्थर नहीं बदले गये हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर ही बड़े गड्ढे हैं। शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण यहां यातायात का दबाव रहता है। इस मार्ग से लोग पुरानापुल के जाम से बचते हुए जलालीपुरा, सरैयां, शक्कर तालाब जा सकते हैं। हमारी भी सुनो लंबे समय से रास्ता खराब है। शहर का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग तो समय-समय पर बनना ही चाहिए। कमल सोनकर, शैलपुत्री नवरात्र में पैचवर्क किया गया था। लेकिन जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.